moong dal ka halwa


सामग्री 

  1. मूंग की दाल : 2 कप 
  2. चीनी : 1 कप 
  3. पानी : 2 कप
  4. छोटी इलाइची : 6 दाने 
  5. घी : 2 कप
  6. खोया : 1 कप 
  7. सूखे मेवे : 1 कप 

विधि 

   मूंग की दाल को अच्छी तरह धो कर रात भर के लिए भिगो दें। अगले दिन दाल का पानी अच्छी तरह छान लें अब इस सुखी दाल को मिक्सर में बिना पानी के बारीक़ पीस लें। फिर एक बर्तन में 2 कप पानी के साथ 1 कप चीनी मिला कर चाशनी तैयार कर लें। जब चाशनी तैयार हो जाए तो इसे चूल्हे से उतार लें और अब छोटी इलाइची के छिल्के उतार कर उस के दाने निकल कर इस में डाल दें। इस के बाद ढक कर रख दें। 
   अब भारी पेंदे की पतीली में घी डाल कर गर्म करें और पीसी हुई मूंग की दाल को इस में डाल कर भूनें। जब दाल सुनेहरी हो जाए और घी छोड़ने लगे तो इसे चूल्हे से उतार कर इस में 1 कप खोया मिलाएं और फिर इसे 2 से 3 मिनट पकाए और साथ ही बिच बिच में चमच चलाते रहें। 2 से 3 मिनट बाद इस में तैयार की हुई चाशनी मिला कर अच्छी तरह चलाएं। 5 से 7 मिनट तक हल्की आँच पर पकने दें और साथ में चमच भी चलाते रहें। इस के बाद सूखे मेवे मिला कर 2 मिनट तक और पकाएं। 2 मिनट बाद चूल्हा बंद कर दें। 

  बारीक़ कटे हुए मेवे से सजाएं। 


 

Comments

Popular posts from this blog

Colors As Per Feng Shui

Vastu Shastra Tips For Study Room

Vastu Tips For Staircase